कार्यालय में नशे में धुत मिला जेई, सीनियर अफसरों व लोगों से किया दुर्व्यवहार
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में बिजली उपमंडल नादौन के तहत धनेटा स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय में एक कनिष्ठ अभियंता शराब के नशे में धुत मिला। आरोपी ने लोगों व अपने सीनियर अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों को भी धुत कर्मचारी ने गालियां निकाली।
इस दौरान उक्त कर्मचारी ने अपने कपड़े उतार दिए और कमरे में जाकर निर्वस्त्र होकर साे गया। जिसके बाद पुलिस ने नशेड़ी कर्मचारी का मेडिकल करवा कर एफआईआर दर्ज की। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग बिजली न होने की शिकायत करने बिजली बोर्ड धनेटा के कार्यालय में पहुंचे।
वहां उन्होंने कनिष्ठ अभियंता कुलदीप कौंडल से बिजली न होने के बारे में बात की तो एकदम से सहायक अभियंता उनके ऊपर भड़क गया और उनसे दुर्व्यवहार करने लग पड़ा। जिसके बाद लोगों ने बाबत सीनियर अधिकारी को सूचित किया।
उन्होंने उसको समझाने की कोशिश की तो उस कर्मचारी ने अपने सीनियर के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उनको अपनी ऊंची पहुंच की धौंस जमाने लगा और गाली गलौच करने शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी नादौन बाबू राम ने मामले की पुष्टि की है।