लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कार और बाइक की जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत

PRIYANKA THAKUR | 12 दिसंबर 2022 at 10:14 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

जिला ऊना के नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित गांव ब्रह्ममपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जहां एक बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह निवासी गांव झिजड़ी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लखविंद्र सिंह राजधानी बस का चालक था। अपनी ड्यूटी खत्म कर वह मोटर साइकिल पर सवार होकर वापस घर जा रहा था। इतने में हिमाचल की ओर जा रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद उसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, नंगल पुलिस जांच अधिकारी एएसआई लखविंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]