कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के मट्टन सिद्ध बाईपास रोड़ पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक की पहचान, मुकेश कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी गांव बगारटी पीओ मसियाना हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार और युगल किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मट्टन सिद्ध के पास एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक कार से जा टकराई। हादसे में मुकेश कुमार की मौके पर जान चली गई है। जबकि बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति युगल किशोर घायल हो गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसएचओ हमीरपुर हरीश गुलेरिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।