HNN/ श्री रेणुका जी
जिला सिरमौर श्री रेणुका जी में सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं गाड़ी में महिला व बच्चा भी था जो सुरक्षित बताएं जा रहे है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी ददाहू से पांवटा साहिब की तरफ जा रही थी। इस दौरान जैसे ही गाड़ी तिरमली के समीप पहुंची, तो बारिश के चलते रोड खराब होने की वजह से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोगों को चोटे आई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बता दें घायलों को सिविल अस्पताल ददाहू में प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। गाड़ी में सवार व्यक्ति ने बताया उनके साथ महिला और बच्चे भी थे जिनको पहले ही उतार दिया गया था। उधर, थाना प्रभारी रेणुका जी रंजीत राणा ने मामले की पुष्टि की है।

