Loading...

कार चालक से देसी व अंग्रेजी शराब की 14 बोतलें बरामद, मामला दर्ज

By Ankita Published: 11 May 2024, 5:28 PM | Updated: 11 May 2024, 5:39 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के पुलिस थाना नालागढ़ के तहत राजपुरा में पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को देसी व अंग्रेजी शराब सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम राजपुरा में नाकाबंदी पर तैनात थी। इस दौरान टीम ने एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान गाड़ी से अवैध रूप से रखी 10 बोतल देसी शराब व 4 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गईं।

पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।