Loading...

कार पार्किंग की नीलामी इस दिन यहां होगी….

PARUL 23 Sep 2023 Edited 23 Sep 1 min read

HNN/नाहन

गुरु गोबिंद सिंह कॉम्प्लेक्स, नजदीक देहली गेट में कार पार्किंग की नीलामी 24 सितंबर 2023 शाम 4.00 बजे होने जा रही है। बता दें कि नीलामी पार्किंग जगह पर ही होगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने नीलामी की कुछ शर्तें भी रखी हैं और निलामी में भाग लेने वाले सभी सदस्यों से शर्तों को मानने की अपील की है।

उन्होंने शर्तों में कहा है कि नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों को नीलामी से पहले 50,000 रुपए बतौर सिक्योरिटी मैनेजर गुरुद्वारा साहिब के पास जमा करने होंगे। यह रकम नीलामी के बाद वापिस कर दी जाएगी। जिसके पास यह पार्किंग जाएगी उसकी यह रकम बतौर सिक्योरिटी जमा कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्किंग का रेट आस-पास की पार्किंग से बहुत अधिक नहीं ओने चाहिए। जी. एस. टी व इनकम टैक्स कानून के मुताबिक देना होगा। यह पार्किंग एक साल के लिए दी जाएगी। जिसमे पार्किंग लेने वाले को 2 महीने की एडवांस रकम देनी होगी। बाकी दस महीने के एडवांस चैक देने होंगे। यह भी कहा कि पार्किंग में किसी भी किस्म का नशा करना वर्जित है।

पार्किंग मे अगर कोई व्यक्ति / ड्राइवर किसी भी प्रकार की कोई भी गैर कानूनी हरकत करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पार्किंग लेने वाला बिना प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की लिखित सहमति के पार्किंग किसी दूसरे को सबलेट न करेगा।

इसके अलावा गाड़ियों की देखभाल करना उनमें किसी प्रकार का नुकसान न होना, चोरी न होना, उसकी जिम्मेदारी पार्किंग ठेकेदार की होगी। पार्किंग वाले का पार्किंग की जगह पर कोई हक नहीं होगा।

पार्किंग में बड़ु साहिब अकाल अकादमी की गाड़ियां बिना किसी चार्ज के खड़ी हो सकेगी। पार्किंग ठेकेदार अगर किसी भी नियम को तोड़ता है तो पार्किंग खाली करवाई जा सकती है। नीलामी को मंजूर करने इख्तियार (हक) प्रधान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का रहेगा।