Loading...

कांगड़ा में 24 जुलाई को टाण्डा फायरिंग रेंज के आसपास जाने से बचें, सेना का फायरिंग अभ्यास रहेगा जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 59 Mins Ago • 1 Min Read

24 जुलाई को भारतीय सेना द्वारा कांगड़ा के टाण्डा फायरिंग रेंज में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक निर्धारित फायरिंग अभ्यास आयोजित किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अभ्यास अवधि के दौरान फायरिंग रेंज के निकट नहीं जाने तथा अपने पालतू जानवरों को भी सुरक्षित दूरी पर रखने की सलाह दी है।

धर्मशाला

24 जुलाई को रहेगा फायरिंग अभ्यास

सहायक आयुक्त कांगड़ा ने बताया कि भारतीय सेना द्वारा 24 जुलाई को टाण्डा फायरिंग रेंज में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी सलाह

प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से टाण्डा फायरिंग रेंज के निकट स्थित कोहाला, कच्छयारी, खोली तथा घुरकड़ी गांवों के लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान फायरिंग रेंज के आसपास के क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही अपने पालतू जानवरों को भी फायरिंग क्षेत्र से दूर रखें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Topics: