कार सवार दो लोगों ने गला रेत कर युवक की करी हत्या, गिरफ्तार
HNN/मंडी
जिला मंडी में कार सवार दो लोगों ने देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान युवक के बचाव के लिए आया एक साथी भी घायल हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। फ़िलहाल पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, धर्मपुर के चौकी कलोगा में देर रात चार लोग शादी समारोह के बाद वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में सवार दो लोग आए और उन्होंने रवि का नाम पूछा और उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रवि की मौत हो गई। जबकि उसके बचाव में आया एक युवक घायल हो गया।
पीड़ितों दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।