कार सवार व्यक्ति को चरस सहित किया गिरफ्तार
सिरमौर:पच्छाद में 172.9 ग्राम चरस के साथ धरे केस दर्ज
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर पुलिस के विशेष जांच दल की टीम ने एक कार सवार को चरस सहित हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान गिरि राज पुत्र दीवान चंद निवासी गांव सचानी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, विशेष जांच दल की टीम बलोह लिंक रोड मल्यावर फोरलेन पर नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने मंडी की तरफ से आ रही एक गाड़ी को जांच के लिए रुकवाया।
पुलिस को देखकर चालक घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 200.8 ग्राम चरस बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।