Loading...

कार से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक हिरासत में”

PARUL • 15 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। थाना सदर पुलिस ने मंडी-भराड़ी के समीप नाका लगाया था। इस दौरान कार (HP 31D-3891) वहां पहुंची जिसे पुलिस ने निरीक्षण के लिए रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान संजय कुमार (30) निवासी मंलीड़ी-हराबाग तहसील सुंदरनगर व पवन कुमार(30) निवासी मलीडी-सिहली तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।