कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट में दूसरी टनल इस माह में होगी तैयार…..
HNN/ सोलन
जिला सोलन के कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट में निर्माणाधीन टनल का कार्य अक्तूबर में पूरा करने का लक्ष्य है। दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही टनल से करवाई जाएगी। कार्य तेजी से चला हुआ है।
कंपनी को नियमानुसार कार्य करने के आदेश जारी किए हैं। जनकारी के मुताबिक, टनल की लंबाई 667 मीटर होगी। बता दें टनल का 460 मीटर कार्य पूरा हो गया है। जबकि 207 मीटर कार्य कंपनी की ओर किया जा रहा है।
यह सुरंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके बनने के बाद कंडाघाट बाजार में जाम से निजात मिल जाएगी। वहीं फ्लाईओवर का 50 फीसदी कार्य बाकी है। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी इन दिनों चल रहा है।