कालका-शिमला एनएच पर बारिश के बीच लगातार पहाड़ी से गिर रहा मलबा और पत्थर
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। हालाँकि प्रदेश में बारिश का दौर कुछ थम गया है परन्तु भूस्खलन का सिलसिला अभी तक जारी है। प्रदेश में अभी भी सैंकड़ो सड़के ठप पड़ी हुई है। राज्य में हर जगह मार्ग बहाल करने के लिए मशीनें लगी हुई है परन्तु बार-बार पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण मार्ग बंद हो रहे है। सैकड़ों मार्ग बंद होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बता दें कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ के समीप हालात फिर खराब हो गए हैं। आज सोमवार सुबह 07:25 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद से लगातार पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरता जा रहा है। वहीं धुंध भी काफी अधिक है। बारिश थमने और धुंध छंटने के बाद ही असल स्थिति का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार यहां पर रविवार रात तक पहाड़ी से आए मलबे को खाई की ओर धकेलकर 90 फीसदी सड़क तैयार कर दी थी। लेकिन सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और दलदल बन गया है।