कालका-शिमला एनएच पर व्यावसायिक वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा, ये रहेंगे नए रेट….
HNN/ सोलन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर व्यावसायिक वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। बता दें 1 अप्रैल मध्यरात्रि से नए शुल्क की दरें लागू हो जाएंगी। इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
बता दें फास्टैैग लगे वाहनों को सामान्य दर से भुगतान करना होगा, जबकि बिना फास्टैग वाहनों को दोहरा शुल्क अदा करना होगा। राहत की बात यह है कि इस बार कार, जीप, वैन और लाइट मोटर वाहनों का शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
ये रहेंगे नए रेट….
एकतरफा शुल्क – दोनों तरफ शुल्क
कार, जीप, वैन और एलएमवी 70 105
लाइट कमर्शियल वाहन और अन्य 115 170
बस और ट्रक (टू एक्सल) 240 360
थ्री एक्सल कमर्शियल वाहन 260 390
एचसीएम, ईएमसी, एमएवी 375 565
ओवर साइज वाहन 455 685