Loading...

कालका-शिमला एनएच पर सड़क से बाहर निकली हरियाणा रोडवेज की बस, टला बड़ा हादसा

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चक्कीमोड़ के समीप तंबू मोड़ में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे के वक्त बस में चालक व परिचालक सहित करीब 18 से 20 सवारियां थीं। सभी सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस शिमला से चंडीगढ़-हिसार जा रही थी। इस दौरान तंबू मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग को तोड़कर बिजली के खंभे के साथ टकरा गई।

सभी सवारियां सुरक्षित बताई जा रही हैं। हादसे के बाद कई यात्री दूसरी बसों में अपने गंतव्य की ओर निकल गए। वहीं घटना के बाद जांच अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।