कालका-शिमला एनएच पर हुआ भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद
HNN/ सोलन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 बड़ोग बायपास के समीप भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है।
मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सभी वाहन चालकों को कहा गया है कि वह कुमारहट्टी-बड़ोग-सोलन सड़क का प्रयोग करें।
जानकारी के मुताबिक, बड़ोग बायपास के समीप सुबह करीब 7:30 बजे लैंडस्लाइड हुआ है। लैंडस्लाइड होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई है।
हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बता दें जिस समय भूस्खलन हुआ उस वक्त कोई भी वाहन मार्ग से नहीं गुजर रहा था।