Loading...

कालका-शिमला रेलमार्ग पर तीन ट्रेंनों की समय सारणी में किया बदलाव

Ankita • 23 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलमार्ग पर तीन ट्रेंनों की समय सारणी बदली गई है। इन ट्रेनों के बदलाव से यात्रियों को अब काफी राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, 52457 कालका शिमला एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को सुबह 03:45 बजे कालका से चलाया गया।

यह ट्रेन सुबह 08:55 बजे शिमला पहुंची। इससे पहले इस ट्रेन को 03:30 बजे चलाया जा रहा था। इसके अलावा डाउन में 52458 ट्रेन को शिमला से दोपहर 02:15 की जगह 10:55 बजे चलाया गया। यह ट्रेन शाम 04:35 बजे कालका पहुंची।

कालका से शाम 05:45 बजे चलने वाली कालका शताब्दी ट्रेन में यात्री सफर कर सकेंगे। इसके अलावा रेलवे की ओर से शिमला से डाउन 04505 ट्रेन को दोपहर 02:15 बजे चलाया गया। यह ट्रेन शाम 06:10 बजे कालका पहुंची।