कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, अस्पताल में भर्ती

By Ankita Published: 21 Oct 2023, 2:41 PM | Updated: 21 Oct 2023, 2:41 PM 1 min read

HNN/ सोलन

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिर गया, जिस कारण वह जख्मी हुआ है। पीड़ित व्यक्ति करीब 40 वर्ष का है व मथुरा से अपने परिवार संग घूमने आया था। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति ट्रेन में चढ़ रहा था। इस दौरान ट्रेन चल गई और वह नीचे गिर गया। हादसे में वह जख्मी हुआ। वहीं चालक ने भी व्यक्ति को गिरते देख तुरंत आपात ब्रेक लगा दी।

घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। हालाँकि गनीमत रही कि व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं, किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन मास्टर दिनेश शर्मा द्वारा खबर की पुष्टि की गई है।