कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तीन बोगी वाले ट्रेन सेट का किया गया सफल ट्रायल
HNN/ सोलन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बुधवार को तीन बोगी वाले ट्रेन सेट का ट्रायल किया गया। बता दें कालका से शिमला तक ट्रेन सेट का पहला ट्रायल सफल रहा। दोपहर 1:33 बजे ट्रेन सेट शिमला पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, कालका से सुबह 8:05 बजे ट्रेन सेट शिमला के लिए रवाना हुआ। इसके बाद इसे टॉय ट्रेन क्रॉसिंग के लिए कनोह स्टेशन पर 30 मिनट के लिए और शोघी स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोका गया।
तीन बोगी वाली ट्रेन में खामियों को दूर करने के लिए लगातार ट्रायल किया जा रहा है। इससे पहले भी तीन ट्रायल हुए हैं। इनमें से दो ट्रायल कालका से धर्मपुर और एक ट्रायल कालका से सोलन तक किया जा चुका है, जोकि पूरी तरह से सफल रहा है।