सेल्फी लेने के चक्कर में गवां दी अपनी जान
HNN/ शिमला
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां चलती ट्रैन से एक युवक गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। बता दें युवक ने सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान गवां दी है।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय राकेश निवासी वाराणसी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू का दी है।
जानकारी के मुताबिक, कालका से शिमला जा रही ट्रेन में युवक अपने भाई- भाभी व 3 बच्चों के शिमला घूमने जा था। इसी दौरान राकेश चलती ट्रेन में सेल्फी ले रहा था। अचानक युवक का पैर फिसल गया और रेलवे पुल से तकरीबन 20-25 फीट नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि हादसा कुमारहट्टी-बड़ोग टनल के समीप पेश आया। गिरने के कारण युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है। घायल अवस्था में युवक को सोलन रेलवे स्टेशन लाया गया।
जहां से युवक को एंबुलेंस की मदद से युवक को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

