Loading...

कालका-शिमला रेल ट्रैक 16 जुलाई तक बंद, नेशनल हाईवे हुआ बहाल

Ankita • 12 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

कालका-शिमला रेल ट्रैक 16 जुलाई तक बंद रहेगा। उधर, नंगल से अंब-दौलतपुर चौक तक लगातार चौथे दिन ट्रेनों के रूट रद्द रहे। इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब इतने लंबे समय तक ट्रेनों के रूट बंद रहे हों।

रेल प्रशासन का कहना है कि पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में कई स्थानों पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, शिमला-कालका नेशनल हाईवे को मंगलवार दोहपर 3:30 बजे पूर्ण रूप से बहाल कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश का दौर भले ही थम गया हो लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

सड़कें सैलाब में बह गई हैं तो मुश्किलें बेहिसाब हैं। घर से बाहर तक जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन और मकान ढहने की कई घटनाओं में जान-माल का काफी नुक्सान हुआ है।