कालका-शिमला हाईवे पर चक्कीमोड़ में करीब दो माह बाद अब सड़क की हालत सामान्य
अब दोतरफा हो सकती है वाहनों की आवाजाही
HNN/ सोलन
कालका-शिमला हाईवे पर सोलन जिले के चक्कीमोड़ में अब वाहनों की आवाजाही दोतरफा हो सकती है। इससे पहले यहां पर वाहनों को रोक-रोक कर भेजा जाता था। बता दें अब प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है।
इसके अलावा अब भूस्ख़लन भी नहीं हो रहा है। बता दें चक्कीमोड़ में करीब दो माह बाद अब सड़क की हालत सामान्य हो गई है। अब वाहन चालकों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिसकी वजह अब वाहनों की आवाजाही दोतरफा हो रही है। दोतरफा आवाजाही होने से अब यहां पर लगने वाले लंबे जाम से भी छुटकारा मिल रहा है। अब चक्कीमोड़ में दोनों तरफ से वाहन निकल रहे हैं।
