Loading...

कालाअंब में तेज रफ्तार ट्रक ने छात्रा को कुचला , मौके पर मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम किया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 22 Aug 2025 Edited 22 Aug 1 min read

कालाअंब-नारायणगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल के सामने सड़क पार कर रही 10 वर्षीय राध्या कुमारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कालाअंब

भीषण हादसा और चालक फरार
चश्मदीदों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बच्ची की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर तुरंत भाग निकला।

लोगों का आक्रोश और सड़क जाम
बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और लोगों को शांत करने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सका।

पुलिस की कार्रवाई
कालाअंब (हरियाणा) चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक बच्ची राध्या कुमारी की उम्र लगभग 11 साल थी। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।