कालेश्वर में डीसी हेमराज बैरवा करेंगे राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का शुभारंभ
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कालेश्वर बैसाखी मेला मनाया जाएगा। कालेश्वर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बैसाखी मेले का शुभारंभ 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे डीसी हेमराज बैरवा करेंगे। मेला अधिकारी एवं रक्कड़ तहसीलदार अनुजा शर्मा ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि शुभारंभ के बाद स्थानीय पाठशालाओं के बच्चे और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, सांस्कृतिक संध्या पर एसडीएम देहरा बतौर मुख्यातिथि रहेंगे। सांस्कृतिक संध्या पर शाम 7 से 10 बजे तक कालेश्वर में अनुज शर्मा और प्रिंस गर्ग अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
14 अप्रैल को एसडीएम देहरा शिल्पी बेकटा बैसाखी मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। वहीं दोपहर 2 बजे पारितोषिक वितरण समारोह के उपरांत 3 बजे सायं मुख्यातिथि के संबोधन के साथ मेले का समापन होगा।
