HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के मनाली में ढाबा चलाने वाले एक किडनी के मरीज से इलाज करने के नाम पर ऑनलाइन ठगों ने 72 हजार ऐंठ लिए हैं। मनाली में ढाबा चलाने वाले रामरतन निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ने मनाली थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पीड़ित रामरतन ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह किडनी और हार्ट का मरीज है।
चिकित्स्कों ने उसे डायलिसिस करवाने को कहा है। इस बीच पतंजलि में आयुर्वेद से इलाज करवाने के लिए सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखा। बुकिंग के लिए ऑनलाइन फार्म भर दिया। सात जून को उन्होंने अपने जीजा के अकाउंट से 60,300 रुपये भेजे। इसकी बाकायदा उन्हें पतंजलि के नाम की रसीद भी भेजी गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद बुकिंग के लिए 11,760 रुपये फिर मांगे गए, उन्होंने यह पैसे भी भेज दिए। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से हुए लेनदेन के बाद उनके नंबर पर संपर्क कर गेटपास के बारे में पूछा तो शातिरों ने उससे और पैसों की मांग की। इस पर रामरत्न को शक हुआ। उन्होंने किसी परिचित के माध्यम से पतंजलि योगपीठ में संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि इस तरह का लेनदेन नहीं किया है।
जो रसीद उन्हें मिली वह पतंजलि की रसीदों जैसी ही है लेकिन उनके यहां से ऐसी कोई रसीद जारी नहीं हुई। मनाली पुलिस ने जांच की तो बैंक अकाउंट बिहार का पाया गया। अकाउंट को सील करवा दिया गया है। शातिर ने पैसे भी निकाल लिए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले कि जांच कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





