किन्नौर के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू, रॉयल किस्म के इतने रुपए किलो मिले दाम……
HNN/ किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय किन्नौर जिले के निचले क्षेत्रों के सेब ने मंडियों में दस्तक दे दी है। टापरी मंडी में रॉयल किस्म का सेब 170 रुपए किलो बिका। सड़कों के खुलने से बागवानों को काफी राहत मिली है।
इसके अलावा उत्पाद तेजी से बाजारों में पहुंचना भी शुरू हो गया है। सेब उत्पादकों को बाजार में काफी अच्छे दाम मिल रहे हैं। मंडियों में रॉयल या अन्य उच्च श्रेणी के सेब ऊंचे दामों पर बिक रहे हैं। अच्छे दाम मिलने से बागवान भी खुश हैं।
जानकारी के मुताबिक, टापरी मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले सेब को 120 से लेकर 170 रुपये प्रति किलो तक दाम मिल रहे हैं। वहीं 20, 35 और 40 रुपये प्रति किलो बी ग्रेड का सेब बिक रहा है। जिले के निचले सेब बहुल क्षेत्रों में 25 अगस्त से अब तक सेब की करीब 9007 पेटियां टापरी मंडी में पहुंच चुकी हैं।
निचार, सुंगरा, पौंडा, कफोर, कंगोस, चौरा, छोटा कंबा, बड़ा कंबा, बरी, तरांडा, निगुलसरी, नाथपा, रूपी, काचरंग, रॉकचरंग, रामनी, जानी, चगांव, उरनी, मीरू, किल्बा, पोवारी, कल्पा और पांगी क्षेत्रों में इन दिनों सेब सीजन जोरों पर चल रहा है।
