किन्नौर दौरे पर रहेंगे सीएम, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री भी होंगे साथ
HNN/ किन्नौर
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज किन्नौर का दौरा करेंगे। यहां पर वह चीन सीमा से सटे वाइब्रेंट विलेज छितकुल में विभिन्न निर्माण गतिविधियों का जायजा लेंगे। केंद्र सरकार ने भारत के आखरी गांव छितकुल को वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चिन्हित किया है।
इस योजना के तहत टूरिज्म और इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाने छितकुल में विभिन्न गतिविधियां चल रही है। जिनका जायजा सीएम और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री करेंगे। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का मकसद भारत-चीन सीमा पर बसे गांवों का समग्र विकास करना है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 4,800 करोड़ रुपए का खर्च निश्चित किया है।
इसके अलावा इन गांवों में सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 2,500 करोड़ रुपए अलग से आवंटित किए गए हैं। पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट में उतरेंगे। यहां पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री सुक्खू खुद करेंगे। शिमला से दोनों नेता किन्नौर जाएंगे और आज रात को किन्नौर में ही रुकेंगे। इस दौरान वह स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे।