किन्नौर में एनएच-5 पर हुआ भूस्खलन, पांच घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग
HNN/ किन्नौर
जिला किन्नौर में एनएच-5 पर आज बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिला के प्रवेश द्वार चौरा के समीप भूस्खलन हुआ। मार्ग के अवरुद्ध होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।
हालाँकि पहाड़ी से चट्टानें गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। जिससे मार्ग को बहाल करने के काफी समय लगा। हालांकि मार्ग अवरुद्ध की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने मार्ग बहाली के लिए मशीन भेज दी। कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे चौरा के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे पांच घंटे बाद बहाल किया गया है।