Loading...

किसानों के ऐलान के बाद दिल्ली में 12 मार्च तक लागू हुई धारा 144

PARUL • 12 Feb 2024 • 1 Min Read

किसानों द्वारा एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली आने की खबर है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उनको आने से रोकने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं दिल्ली में 12 मार्च तक धारा 144 लागू की गई है। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ही ज्यादा एहतियात बरती जा रही है।

वहीं किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर ही बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है। दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर पर भी अब बैरिकेड्स लगा दिए हैं और राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

वहीं यूपी गेट-गाजीपुर लेन पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। कौशांबी-आंनद विहार बॉर्डर पर भी अब बैरिकेड रख दिए गए जबकि कौशांबी की इंटरनल रोड़ पर कंटेनर रखकर उसे बंद कर दिया गया है।