कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ और पंजाब से मनाली पहुंचना अब आसान हो गया है। नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन को सामरिक और टूरिज्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण समझते हुए ओपन करने की मंजूरी दे दी गई है। आज सुबह 8 बजे से कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
अब हिमाचल निवासियों और पर्यटकों के लिए दिल्ली-चंडीगढ़ और पंजाब से मनाली जाना आसान हो गया है। बता दें कि वाहन चालकों को कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में 60 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाने पर जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे ऑटोमैटिक चालान करेंगे।
बता दें कि कीरतपुर से नेरचौक तक पहुंचने के लिए 115 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब फोरलेन के निर्माण से यह सफर कम होकर 37 किलोमीटर हो गया है। गौरतलब तो है 4200 करोड़ की लागत से बने इस फोरलेन को मई के महीने में ही खोल दिया गया था।
लेकिन भारी बारिश के चलते हाईवे को काफी नुकसान हुआ था, जिसे ध्यान में रखते हुए नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया ने इस फोरलेन को बंद कर दिया था। हाईवे के दुरुस्त होते ही नेशनल हाईवे आथोरिटी ऑफ इंडिया ने प्राधिकरण को फोरलेन बहाल करने के आदेश दिए।