कुठेड़ में युवक से 260 ग्राम चरस बरामद
शिमला की संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण पर अदालत का फैसला जल्द
HNN/काँगड़ा
पुलिस थाना ज्वाली के तहत कुठेड़ के नजदीक पुलिस ने 29 वर्षीय युवक से 260 ग्राम चरस बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान कार नंबर एचपी 24-डी-9449 की तलाशी ली गई तो कार में चरस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान गौरव निवासी चलवाड़ा, ज्वाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस थाना ज्वाली में मामला दर्ज कर लिया है।
यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
