Loading...

कुत्ते के आतंक से सहमे लोग, 2 दिनों में एक दर्जन लोगों को काटकर किया घायल

SAPNA THAKUR • 25 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

जिला के कई क्षेत्रों में एक तरफ जहां लोग भालुओं के आतंक से परेशान है तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों आवारा कुत्तों ने लोगों का जीना दूभर किया हुआ है। आलम यह है कि कुत्ते आए दिन लोगों को काट कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं। बीते 2 दिनों की बात की जाए तो इस दौरान कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काट कर उन्हें बुरी तरह से लहूलुहान किया है।

कुत्ते के हमले से घायल हुए लोग अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। वही लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। आलम यह है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो चुका है। लोग विभाग से इन कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगा रहे हैं।

बता दें कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक कुत्ते ने दो दिन में एक दर्जन लोगों को काट लिया जोकि उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचे। उधर, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार चौहान ने स्वास्थ्य और पशुपालन विभागों को उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं।