कुत्ते ने सफाई कर्मचारी पर किया जानलेवा हमला, बुरी तरह जख्मी
HNN/ शिमला
जिला में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्तों के कारण लोगों का उनके घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कुत्तों के डर से लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं भेज पाते हैं। बता दें मामला राजधानी शिमला का है, यहां एक कुत्ते ने अचानक आकर एक सफाई कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हुआ है। आस-पास मौजूद लोगों द्वारा उसे जख्मी हालत में अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, रवि कुमार नगर निगम का सफाई कर्मचारी है। बता दे रवि बैम्लोई के पास सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी में गारबेज कलेक्शन करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक ही कही से वहां भाग कर आया और उसने रवि पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने रवि को इस तरह नोचा कि वह बुरी तरह से जख्मी हुआ है। घायल अवस्था में रवि को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है।