कुनिहार की यशिका ने 640 अंक प्राप्त कर पास की नीट परीक्षा
HNN/सोलन
सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार की यशिका ठाकुर ने नीट की परीक्षा में 640 अंक प्राप्त किए हैं। यशिका ठाकुर विकास खंड कुनिहार के कजियारा (दानोघाट) की रहने वाली है। यशिका की इस उपलब्धि से परिवार में ख़ुशी का माहौल है।
यशिका की माता मीना ठाकुर राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुनिहार में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। यशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को दिया है। यशिका ने कहा कि बचपन से ही मेरा सपना डाॅक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का है जो अब माता-पिता के आशीर्वाद से जरूर पूरा होगा।
यशिका ने आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई बीएल स्कूल कुनिहार से व 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार से पूरी करने के बाद एक साल एस्पायर इंस्टीट्यूट शिमला से नीट की कोचिंग ली। यशिका ने कहा कि यह परीक्षा पास कर उसने डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए कदम बढ़ा दिया है।