लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुनिहार पोस्ट मास्टर नकदी और कागजात चुराने के आरोप में गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 11 सितंबर 2024 at 9:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

कुनिहार क्षेत्र की एक शाखा के पोस्ट मास्टर मोनू कुमार को नकदी और जरूरी कागजात चुराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमीरपुर निवासी मोनू कुमार पर 52,392 रुपये और डाकघर के महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से डाकखाना की सरकारी मोहर, मोबाइल फोन, और कार्यालय की ऑर्डर बुक बरामद की है, हालांकि नकदी की बरामदगी अभी बाकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर नकदी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

तबादले के बाद गायब हुआ आरोपी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मोनू कुमार ने 22 जून को कोटी शाखा पोस्ट ऑफिस में ज्वाइन किया था। मोनू कुमार को हमीरपुर मुख्य डाकघर से तबादला करके यहां भेजा गया था। 30 जुलाई को सहायक शाखा पोस्ट मास्टर ने डाक निरीक्षक अमित कुमार को सूचित किया कि मोनू कुमार 27 जुलाई से 52,392 रुपये और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण और दस्तावेजों के साथ गायब हैं।

पुलिस ने किया केस दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मंगलवार को आरोपी मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी गौरव सिंह के अनुसार, पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। आगे की जांच के लिए आरोपी से नकदी की बरामदगी और अन्य विवरणों पर पूछताछ की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]