Loading...

कुनिहार में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के मौके पर आयोजित जांच शिविर…

PARUL • 3 Dec 2023 • 1 Min Read

इतने मानसिक रोगियों को बांटी दवाइयां…..

HNN/सोलन

जिला सोलन में हंस फाउंडेशन इकाई अर्की ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के मौके पर दिव्यांगजनों की दिव्यांगता की जांच हेतु कुनिहार में एक जागरूकता व स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। जिस दौरान 40 मानसिक रूप से ग्रसित लोगों को निशुल्क दवाइयां दीं और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई।

संस्था समन्वयक राजेंद्र चावला ने बताया कि शिविर के दौरान मनोरंजक गतिविधि भी करवाई गईं। वहीं आवासीय प्रबंधक साधना ठाकुर ने हंस फाउंडेशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर समय-समय पर हंस फाउंडेशन आयोजित करता रहेगा।

इसके अतिरिक्त पूरे अर्की खंड में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर जागरूकता शिविर लगाए गए। शिविर में फाउंडेशन की एसपीओ उमा ठाकुर, डॉ. शिल्पा ठाकुर, फार्मासिस्ट उमा भारती, रमन सोही, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।