Loading...

कुफरी में सीजन का पहला हिमपात, अटल टनल सहित लाहौल घाटी बर्फ से लकदक

Ankita • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है। वीरवार और शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग, सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा, सिस्सू, कोकसर, कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला, कुफरी, सिस्सू, चूड़धार, हाटू माता मंदिर, भरमौर, केलांग सहित अन्य क्षेत्रों में 12 सेंटीमीटर से एक फीट तक बर्फबारी हुई है।

पर्यटन स्थल कुफरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। इसके साथ ही प्रदेश के कई भागों में 2 दिन बारिश भी हुई है। बारिश-बर्फबारी होने से प्रदेश में तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप काफी बढ़ गया है।

जिसके चलते ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पूरे दिन और निचले क्षेत्र में सुबह शाम गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। बारिश और बर्फबारी होने के कारण ऊपरी क्षेत्रों के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।