कुमारसैन केशदरुणा गांव में मिला पाकिस्तान का गुबारा, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला के उपमंडल कुमारसैन के शदरुणा गांव में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई है। प्राथमिक जांच में यह गुब्बारा पाकिस्तान का लग रहा है। बिशन दास ने इस बाबत पुलिस थाना में सूचना दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकरी के मुताबिक, शिमला के उपमंडल कुमारसैन के ग्राम पंचायत भरेड़ी के शदरुणा गांव में पेड़ पर एक गुब्बारा लटका हुआ था। जब खेत के मालिक ने गुब्बारा पेड़ पर लटका हुआ देखा तो उसने गुब्बारे को पेड़ से उतार कर देखा जिसमें पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस लिखा हुआ था।
जिसके बाद बिशन दास ने इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गुब्बारे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
