लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुमारसैन में 91.10 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एनएच-05 पर पुलिस की कार्रवाई

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 22 फ़रवरी 2026 at 2:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जिला शिमला के कुमारसैन थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एनएच-05 पर नाकेबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद की गई।

शिमला/कुमारसैन

वाहन तलाशी के दौरान पकड़े गए आरोपी

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला शिमला के कुमारसैन थाना अंतर्गत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जोगशा के पास नेशनल हाईवे-05 पर नाकेबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 91.10 ग्राम चरस बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारसैन थाने की टीम, जिसमें महिला मुख्य आरक्षी सविता भी शामिल थीं, एनएच-05 पर नियमित गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक ऑल्टो कार को रुकवाया। वाहन की गहन तलाशी लेने पर पुलिस को 91.10 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमित कुमार (22) पुत्र निवासी गांव माहोली, डाकघर तेशन, तहसील कुमारसैन तथा राजेश (42) निवासी गांव डमाड़ी, डाकघर व तहसील कुमारसैन, जिला शिमला के रूप में हुई है।

मामला दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]