कुल्लू और बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वोल्वो बस से 30 ग्राम चिट्टा बरामद
HNN/कुल्लू
एंटी ड्रग सप्ताह के तहत एएनटीएफ कुल्लू और बिलासपुर पुलिस ने स्वारघाट फोरलेन पर इंटरस्टेट बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिल्ली से मनाली की ओर जा रही वोल्वो बस में सफर कर रहे रजत कुमार (30) निवासी डोभी पतलीकूहल के कब्जे से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सवारघाट में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी। एएनटीएफ के डीएसपी हेमराज वर्मा ने मामले की पुष्टि की।
यह अभियान प्रदेश में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। पुलिस और एएनटीएफ द्वारा की जा रही इस प्रकार की कार्रवाई से ड्रग तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।