Loading...

कुल्लू के निरमंड की घाटू पंचायत में बादल फटा, शर्मानी गांव में पांच लोगों की मौत और तीन घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 9 Sep 2025 • 1 Min Read

कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र की घाटू पंचायत में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है। शर्मानी गांव में पांच लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति लापता है और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कुल्लू/निरमंड

दुःखद घटना से क्षेत्र में मातम
घाटू पंचायत के शर्मानी गांव में बादल फटने से आई आपदा ने भारी तबाही मचाई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है और तीन अन्य घायल हुए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्रशासन ने संभाली कमान
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए टीमें युद्धस्तर पर जुटी हैं। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। जिला प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी हैं।