लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू घूमने आए पंजाब के एक पर्यटक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज…

Ankita | 26 फ़रवरी 2023 at 11:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के लग वेली में घूमने आए एक पर्यटक की अचानक ही मौत हो गई है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मृतक की पहचान बनारसी दास पुत्र अमरनाथ आचली गेट बटाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, बनारसी कुल्लू घूमने आया हुआ था। इस दौरान उसकी शीतला माता के समीप लग वेली की तरफ निघानाला के समीप अचानक की तबीयत बिगड़ गई। जिस कारण वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]