लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कुल्लू दशहरे में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर, 500 से अधिक पुलिस जवानों के…

PRIYANKA THAKUR | 21 सितंबर 2022 at 11:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कुल्लू

तीन साल बाद इस बार बड़े स्तर पर कुल्लू का दशहरा आयोजित किया जायेगा। वही, इस बार लोगो की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार दशहरा उत्सव समिति ने दशहरा के लिए रिकार्ड 332 देवी-देवताओं का बुलावा भेजा है।

बता दे कि इस बार कुल्लू में 1,600 पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया जाएगा। इस वर्ष 5 से 11 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय लोक नृत्य उत्सव कुल्लू का दशहरा मनाया जाएगा। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि जिले में तैनात 500 से अधिक पुलिस जवानों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शहर के संवेदनशील इलाकों में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। वहीं ढालपुर में एक निगरानी टावर भी बनाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]