कुल्लू पुलिस ने 1 किलो 140 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया हरियाणा का व्यक्ति
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस की टीम ने चरक सहित हरियाणा के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान महावीर (56) पुत्र माहा सिंह निवासी गांव व डाकघर शामरी तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना आनी की टीम दोगला पुल के समीप गश्त एवं नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस ने एक बस को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान उसमें सवार एक व्यक्ति से 1 किलो 140 ग्राम चरस बरामद की गई।
उधर, एसपी क़ुल्लू कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।