कुल्लू: पुलिस ने चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार किए, नशे के खिलाफ कार्रवाई में सफलता

chitta-shit-char-log-girfta.jpg

HNN/कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टे के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना भुंतर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बालाजी होटल के समीप सैनिक चौक में कमरा नंबर 204 में दबिश दी, जहां से 45 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान राहुल, विशाल, अमृतपाल सिंह और रवि के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।