Loading...

कुल्लू में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों रुपए का हुआ नुक्सान

Ankita • 13 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू जिला में बंजार उप मंडल के पढ़ारनी में एक मकान जलकर राख हो गया है। दीपावली की रात मकान में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

इससे पढ़ारनी निवासी शेरू पुत्र भजनू का पूरा परिवार बेघर हो गया है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशम विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात मकान में अचानक चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का घर सहित अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया जिससे उन्हें लाखों रुपयों का नुक्सान हुआ है।