Loading...

कुल्लू में उत्तर प्रदेश के 62 वर्षीय मिस्त्री की हुई मौत

Ankita • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मणिकर्ण के कसोल में उत्तर प्रदेश के एक मिस्त्री की मौत हो जाने का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान श्रीराम 62 वर्ष गांव गाल्हिपार, डाक घर पचामा, दुधारा, ज़िला संत कवीर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीराम 15 दिन पहले ही मणिकर्ण घाटी में आया था और कसोल में एक होटल का कार्य में लगा था। जहां सोमवार को अचानक ही उसे सांस लेने में परेशानी हुई।

जिसके बाद उसे क्लीनिक में उपचार के लिए ले जाया जा रहा था परन्तु वह क्लीनिक के बाहर ही बेहोश हो गया। जिसके बाद उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।