कुल्लू में कार दुर्घटना में नाबालिग की मौत, एक घायल
HNN/कुल्लू
कुल्लू जिले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई और एक लड़का घायल हो गया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कार कुल्लू से लगघाटी के डुगीलग जा रही थी, जिसमें 2 लड़के सवार थे। इस दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकाल कर निजी वाहन में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर ऋषभ (16) ने दम तोड़ दिया, वहीं अजय कुमार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।