Loading...

कुल्लू में चरस सहित दबोचा 35 वर्षीय युवक

PARUL 26 Mar 2024 Edited 26 Mar 1 min read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस ने एक युवक को 700 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान जय चंद (35 वर्ष) पुत्र तेज सिंह निवासी गांव कराल डाकघर शिरड तहसील व जिला कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पतलीकूहल की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को जांच के लिए रोका।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 700 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी जांच की जा रही है।