कुल्लू में नदी किनारे पड़ा मिला मध्यप्रदेश के 30 वर्षीय युवक का शव
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के पारला भुंतर में ब्यास पार्वती नदी के किनारे से मध्यप्रदेश के एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान रोशन लाल (30) पुत्र शौंकी, जबलपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल भेजा है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, युवक भुंतर क्षेत्र में ही मसाज का काम करता था। उसका शव ब्यास पार्वती नदी के किनारे पड़ा हुआ था। जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है।