कुल्लू में नशा माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 36 लोग गिरफ्तार
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने पार्वती घाटी के राजक थाच, ग्राहण, चोहज, गोहर, ब्रह्मागंगा की पहाड़ियों में पौने छह किलो चरस, 2.86 लाख भांग के पौधे नष्ट किए हैं। पुलिस ने मामले में 36 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की छह टीमों ने आधी रात को अलग-अलग जगहों पर जाकर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 5 किलो 719 ग्राम चरस और 2.86 लाख भांग के पौधों के साथ 110 किलोग्राम भांग का बीज भी बरामद किया है।
जिसके बाद पुलिस ने पार्वती घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में भांग की मलाई का काम कर रहे 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है।